चरथावल चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस कैंप में रैली निकालते छात्र-छात्राएं
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक कार्य किए। हिंदी प्रवक्ता सत्या वर्मा ने एनएसएस गोष्ठी में विद्यार्थियों को सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति पाठ पढ़ाया। प्राचार्य डा. हकीकत अली ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित बन राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शिविर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रबंधक राकेश वशिष्ठ सदस्य जिला पंचायत ने रैली को झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया। ने कॉलेज के आसपास बस्तियों एवं कस्बे के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली। रैली में नारों के माध्यम से सद्भाव, भाईचारा और सौहार्द बनाकर राष्ट्र और समाज के विकास में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। अजय चौहान, अमित गौतम, मोनिका त्यागी, शालिनी त्यागी, प्राची शर्मा, मांगेराम शर्मा का सहयोग रहा।