फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - गणित के फार्मूले से हुआ चंद्रकांत सहगल का चयन

Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली पुरूस्कार की सूचना के बाद परिजनों के साथ प्रसन्न मुद्रा में।
विज्ञापन
- पांच सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन

- गणित में आसानी से प्रतिशत निकालने का फार्मूला बनाया
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। दाहौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक चंद्रकांत सहगल का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। पांच सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित करेंगे। चंद्रकांत ने गणित में आसानी से प्रतिशत निकालने का फार्मूला बनाया है। उनका दावा है कि यह नवाचार प्रयोग है।

आवास विकास काॅलोनी निवासी शिक्षक चंद्रकांत सहगल का 1999 में बेसिक शिक्षा विभाग में चयन हुआ था। गांव लोहड्डा में उनकी प्रथम नियुक्ति हुई थी। उसके बाद 2006 में वह फहीमपुर खुर्द में स्थानांतरित हुए। वर्ष 2008 से दाहौड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात हुए। उन्होंने बताया कि उनकी तैनाती के दौरान विद्यालय में मात्र 42 बच्चे अध्ययनरत थे। गांव में सामाजिक सहयोग से अभियान चलाकर अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। जिसके बाद 2023 में बच्चों की संख्या 180 के पार पहुंच गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा में उनके सात विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनको कक्षा नौ से कक्षा 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार में चयन का आधार उनके पढ़ाने का तरीका बना है। चंद्रकांत ने गणित में आसानी से प्रतिशत निकालने का फार्मूला बनाया है। उनका दावा है, कि यह नवाचार प्रयोग है। जिसका कहीं कोई उल्लेख पुस्तकों में नहीं मिलता है। प्रदेश सरकार ने उनके इस फार्मूले को सराहा है।
विज्ञापन

राज्य शिक्षक का पुरस्कार मिलने पर उनकी पत्नी भारती सहगल, बड़े बेटे गतंव्य सहगल, जयवर्धन व बेटी वंशिका सहगल में खुशी का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि ब्लाॅक में दाहौड़ का सबसे अच्छा स्कूल है। इस विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बच्चों में सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें