फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वकीलों और दस्तावेज लेखकों के चेंबर हटाए, खुले में बैठने को हुए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ कस्बे के बीच चल रहा पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण के लिए तहसील के सामने कुछ अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के चेंबर हटा दिए गए। अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों ने खुले में कार्य करना पड़ा। अधिवक्ताओं का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से चेंबर बनाने के लिए जगह भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर मीरापुर तिराहे तक हाईवे बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल कस्बे के बीच से हाईवे बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। हाईवे निर्माण के लिए तहसील के सामने कचहरी में कुछ अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के चेंबर तोड़ दिए गए हैं। इस कारण ये अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक खुले में तहसील संबंधित कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बार संघ अध्यक्ष शशि सैनी का कहना है कि अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों को चेंबर बनाने के लिए अधिकारियों से बातचीत करके जगह उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें