चेयरपर्सन ने पौधे लगवाए
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शुक्रवार को चेयरपर्सन बाला त्यागी, अधिशासी अधिकारी ओम गिरि व कार्यालय के स्टाफ के साथ डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचीं। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार के साथ उन्होंने सड़क के दोनो ओर पौधारोपण करवाया। मौके पर डॉ. राजीव कुमार व संगीता चौधरी आदि मौजूद रहे।