नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल सड़का का लोकार्पण करते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कई सड़कों का लोकार्पण किया और रुड़की रोड पर सड़क तक फैले कूडे़ का निस्तारण कराया।
नगर पालिका द्वारा शहर के वार्ड 25, 19 और 26 में निर्मित कई सड़कों का चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने रुड़की चुंगी, रामपुरी, लदद्धावाला, रामलीला टिल्ला और गणेशपुरी से गुजरकर काली नदी में जाने वाले नाले की जेसीबी से सफाई कराई। नाले भारी मात्रा में सिल्ट निकली। काली नदी तक जाने वाले गंदे पानी की निकासी के मुख्य साधन इस नाले की पिछले कई सालों से सफाई नहीं हुई थी। शहर के लगभग एक दर्जन नालों की कनेक्टिविटी इसी नाले से जुड़ी हैं। सभासद पति नरेश खटीक, सचिन कुमार, अरविंद धनगर, अमित बॉबी और हनीपाल सभासद के अलावा अशोक ढींगरा, संजय गुप्ता, विजेंद्र सिंह, मनोज बालियान, रजत कुमार, गोपाल त्यागी, एस के बिट्टू आदि मौजूद रहे।