फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कमिश्नर के दरबार में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वित्तीय अधिकार नहीं देने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल पालिका में वित्तीय अधिकार नहीं मिलने पर सहारनपुर कमिश्नर से मिलने पहुंची। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रही जंग कमिश्नर के दरबार में पहुंच गई है। तीस नवंबर को हाईकोर्ट के आदेश के बाद चार्ज लेने वाली चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को 15 दिसंबर तक भी वित्तीय अधिकार नहीं मिले है। अब से पहले ये अधिकार सिटी मजिस्ट्रेट के पास थे। अब सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह कह रहे हैं कि अब उनके पास प्रशासक का पद नहीं है। अधिकार किसके पास है, ये ईओ बताएंगे। ईओ हेमराज 15 दिन से लगातार छुट्टी पर है। चेयरपर्सन का कहना है कि प्रशासन एक सत्ताधारी नेता के दबाव में काम कर रहा है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन तक नहीं हो रहा है। ईओ नहीं आता है तो किसी दूसरे ईओ को जिम्मेदारी दी जाएं। हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है। कमिश्नर ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें