फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर नगर पंचायत समेत सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना व ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। चेयरमैन ने बताया कस्बे में करीब एक हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाए गए हैं। सड़क किनारे फड़ लगाकर बैठने वाले लोगों को 10 हजार तक का लोन दिलाया गया, ताकि वे अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कस्बे में उज्जवला योजना के भी बहुत से लाभार्थी हैं। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को भी कोरोना काल के दौरान निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्य विवेक उपाध्याय, गौरव भटनागर, विशाल सैनी व सभासद पति निशांत कांबोज समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें