केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं इलाज में आ रही समस्याओं पर चिकित्सकों व मरीजों के परिजनों से वार्ता की। हर संभव समाधान का भरोसा दिया। सीएमएस डॉ पकंज अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों से कहा कि वह ऐसा प्रयास करें कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संकट की इस घड़ी में सभी को संयम बनाने की आवश्यकता है। उनके साथ किसान नेता अशोक बालियान रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की एक जूम विडियो मीटिंग भी की। कोरोना महामारी मे सहयोग मांगा तथा बेहतर व्यवस्था के लिए सुझाव भी लिए गए। मिटिंग में आईएमए ने लोगों की मदद के लिए हर रोग के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मरीजों को फोन पर चिकित्सा परामर्श देने की बात कही। विशेषज्ञ चिकित्सा के पैनल का नाम व फोन नंबर समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा।