जानसठ के विद्यालय में संत दर्शन जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया
- फोटो : KHATAULI
विद्यालय में संत दर्शन जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया
जानसठ। दर्शन विद्यालय में संत दर्शन सिंह जी महाराज का 100वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने संत दर्जन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया और पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अतिथियों ने गुब्बारे भी आकाश में छोड़े। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अलावा मुशायरा आदि की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य सतीश चंद ने गुरु जी के जन्म दिवस की सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में गांव वाजिदपुर कव्वाली के ग्राम प्रधान अनिल पंवार, भाकियू नेता ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी धर्मवीर, बिट्टू ठाकुर, सत्यवीर आदि ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधान अनिल पंवार ने बच्चों को आध्यात्मिक के बारे में बताया। कार्यक्रम को कराने में एक्टिविटी इंचार्ज विजेंद्र कुमार, आरती, रीनू, डोली, हरमिंद्र कौर, राजीव, रणजीत, हरेंद्र सिंह, नजमा व शालू आदि स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन कोआर्डिनेटर महेश चंद ने किया। संवाद