फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई

विज्ञापन
तुलसी पार्क में कार्यक्रम मनाते शिवसेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में मनाई। जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने आह्वान किया कि हम सभी को शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलना चाहिए। उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने सभी से हिंदुत्व की विचारधारा को एकसाथ मिलकर चलने का आह्वान किया। जिला सचिव तेजपाल सिंह राणा ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख नवीन कश्यप, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, जिला उप प्रमुख राजीव गर्ग, जिला महासचिव विनय बिंदल, शुभम वाल्मीकि, सचिन त्यागी, नरेश प्रजापति, नगर युवाध्यक्ष रोबिन पाल, गौरव सिंह आजाद, रितिक भट्ट, संजीव राठी, राधेश्याम कश्यप, अभिषेक त्यागी, राजेंद्र कश्यप, आर्यमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें