फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढाए

विज्ञापन
अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर में मोक्ष कल्याणक पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भगवान महावीर का निर्वाण दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना में भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढाए गए। सुबह से ही जैन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
जैन समाज के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर जैन समाज के लोगों ने निर्वाण लड्डू चढ़ाए। अतिशय क्षेत्र वहलना में भगवान पार्श्वनाथ के भक्तों ने दर्शन किए। सुबह के समय पूजा अर्चना के बाद दिन भर लड्डू चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। जनपद के अलावा बाहरी क्षेत्र से भी जैन समाज के लोग में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। व्यवस्था में राजेश जैन, संजय जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें