फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। सीबीएसई गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि 37 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। जिनमें सभी सफल हुए। जिनमें साइंस वर्ग पीसीएम छात्रों में चित्तौड़ा के अर्पित धीमान ने 86 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम क्षेणी, काटका के अली खान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, नंगला मुबारिक के वैभव चौधरी ने 81 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही छात्राओं ने साइंस वर्ग पीसीएम में नंगला मुबारिक की आयुषी 85 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम क्षेणी, मुजफ्फरनगर की साक्षी सहरावत ने 82 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कॉमर्स में नंगला कबीर की दिव्यांशी ने 82 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम क्षेणी में, जंधेडी की रिया दुहन ने 81 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, सिखेड़ा की शिवांगी ने 76 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र छात्राओं को उनको सफलता प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें