फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से रोशन होगी दीवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी के दौरान सावधानी जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपोत्सव पर सावधानी बरतें। उल्लास के पर्व पर जरा सी चूक मुसीबत में डाल सकती हैं। लापरवाही से छोड़े गए पटाखे हादसों को न्योता देते हैं। पटाखे छुड़ाते समय बच्चों के आसपास ही रहें। खान-पान में भी सावधानी बरतेें। बाजार में सजी रंगीन मिठाईयों की खरीदारी में सावधानी बरतें। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा बताते हैं कि रंगीन मिठाइयां गुर्दों को नुकसान पहुंचाती है। घर में बनी मिठाइयों का प्रयोग करें। मावा, दूध व पनीर अगर मिलावटी है तो इनसे बने पदार्थों को खाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
इनसेट
क्या करें?
- पटाखे किसी खुले मैदान व खुली जगह पर ही छुड़ाएं।
- पटाखे चलाते समय पानी से भरी बाल्टी पास रख लें।
- आतिशबाजी में आग लगाते समय चेहरा दूर ही रखें।
- बच्चों को अकेले पटाखा चलाने की छूट न दें।
- कम आवाज वाले पटाखे बच्चों को लाकर दें।
- पटाखे चलाते समय चश्मे का प्रयोग करें।
इनसेट
क्या न करें?
हाथ में लेकर पटाखे न छुड़ाएं, किसी के ऊपर न फेंके।
पटाखा न छूटने पर उसे पुन: छुड़ाने का प्रयास न करें।
पटाखा छुड़ाते समय नॉयलान के कपड़े न पहनें।
पटाखों के आसपास बिजली का कोई प्वाइंट न हो।
बच्चों को पटाखों से होने वाली हानियां भी बताएं।
--------
इनसेट
क्या खाएं?
- ड्राई फ्रूट का अधिक प्रयोग करें।
- घर पर बनी मिठाईयां ही खाएं।
- अच्छी दुकानों से ही मिठाईयां खरीदें।
- अधिक तली हुई चीजों से परहेज करें।
--------
क्या न खाएं?
-मावा, दूध व पनीर वाली मिठाईयों से बचें।
- कलरफुल मिठाईयों से परहेज करें।
- मौसम बदल रहा है, ठंडा खाने से बचें।
- घटिया कलर वाली मिठाई गुर्दों को नुकसान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें