फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मेरठ रोड स्थित बाग के पास से लूट की साजिश रचते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस शनिवार रात मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कादिर राना के बाग के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को रोका गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लूट के इरादे से घूम रहे थे। दोनों आरोपियों जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला राम कॉलोनी निवासी सोनू और जनपद रायबरेली के गांव अहैयापुर निवासी शंकर वर्तमान में मेरठ में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें