मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ने थाना सिविल लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि बामनहेड़ी पुल के पास से थाना सिविल लाइन पुलिस ने अश्वनी चौहान उर्फ काका निवासी लक्ष्मीनगर गलीरा चौक सहारनपुर और जगमोहन निवासी आईटीसी गलीरा चौक सहारनपुर को गिरफ्तार किया। यह दोनों एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से लोगों के खातों से रुपये निकालते थे। इनके पास से एक कार, बाइक, विभिन्न बैंकों के सात एटीएम और 4160 रुपये भी बरामद हुए हैं। जगमोहन की पत्नी के खाते में भी इसी प्रकार के 40 हजार रुपये जमा हैं। इस रकम को फ्रीज करा दी गई हैं। इसके अलावा शहर कोतवाली के गांव सूजडू निवासी फरदीन व अल्ताफ को गिरफ्तार किया। इन्होंने अपने ही गांव के मीरहसन के घर में चोरी की थी। चोरी का माल चांदी के जेवर, बाइक व अन्य सामान इन्होंने शामली बाईपास रोड झाड़ियों से बरामद कराया है।