फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से नकदी निकासी को लगी रही भीड़

विज्ञापन
मीरापुर के ग्राम संभलहेड़ा में बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंकों से नकदी निकासी को लगी रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को बैंक खुलने पर नकदी निकासी के लिए भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता नजर नहीं आया।
केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं जनधन खातों में धनराशि भेजी गई है। इसे निकालने के लिए कई दिनों से बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही शाखाओं के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई। अंसारी रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड तथा कोर्ट रोड की बैंक शाखाओं में धनराशि निकालने वालों की भीड़ लगी रही। उधर, भोपा में दो दिन से बैंक बंद होने के कारण सोमवार को बैंक खुलने पर रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार द्वारा जनधन आदि खातों में भेजी गई सहायतार्थ रकम की जानकारी के लिए भी बड़ी संख्या में लोग बैंकों में पहुंचे। पुलिस को लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को क्षेत्र के गांव रहकड़ा, कासमपुरा व बाकरनगर में ग्राम प्रधान बबीता, प्रधान पति संजीव कुमार और लेखपाल ओमप्रकाश चौहान के निर्देशन में सैनिटाइजेशन किया गया। लेखपाल ने बताया कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी कर उनकी जांच कराई जा रही है। रवि प्रकाश, राजीव और जतिन आदि मौजद रहे।

अंसारी रोड पर बैंक शाखा के बहार लगी कतार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें