शनिधाम का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड़ स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर का दानपात्र तोड़कर दस हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ली गई। शुक्रवार रात हुई घटना की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शनिधाम मंदिर कमेटी सदस्य शरद कपूर ने बताया कि दानपात्र तोड़कर उसमें रखे दस हजार पांच सौ रुपये चोरी किए गए हैं, जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।