फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सेना के जवान और उसकी पत्नी से नकदी और आभूषण लूटे

विज्ञापन
बुढ़ाना में फौजी के साथ हुई लूट की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र निवासी सैनिक परिवार के साथ जा रहा था जम्मू
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गढ़ी सखावतपुर चौकी के पास कार सवार बदमाशों ने की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास कार सवार बदमाशों ने सेना के जवान और उसकी पत्नी से करीब आठ हजार की नकदी और आभूषण लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपति से घटना की जानकारी ली।
मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हैड़ा निवासी सेना का जवान अजय छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से जम्मू जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब दस बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास कार सवार पांच बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार के डैशबोर्ड में रखी करीब आठ हजार की नकदी लूट ली। उसकी पत्नी का सोने का गले का हार लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने अजय के साथ मारपीट की। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लूट का शिकार दंपति से पूछताछ की। घटनास्थल के पास खड़े राहगीरों से भी पुलिस ने पूछताछ की। घटना की तहरीर अजय ने बुढ़ाना कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी मलिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें