फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का आरपीएफ मुजफ्फरनगर थाने में मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घटना को लेकर आरपीएफ ने शुरू की सीसीटीवी खंगालने की कवायद
विज्ञापन

- सी-7 कोच में दो सीटों के बीच का एक शीशा पत्थर लगने से टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना का मुकदमा मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद भी क्षेत्रीय आरपीएफ अधिकारी मामले को लेकर चुप्पी साधे है। आरपीएफ टीम ने घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी खंगालने की कवायद शुरू की है।

सोमवार सुबह देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना की तरह मुजफ्फरनगर में अपने समय पर पहुंची थी और वहां से खतौली होते हुए यह ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बाद ही सूचना मिली थी कि इस ट्रेन पर खतौली क्षेत्र में पथराव हो गया है। शाम तक भी इस बारे में जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे स्टेशन अधिकारी जानकारी होने से इंकार करते रहे थे जबकि जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने खतौली पहुंच कर जांच पड़ताल भी की थी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने पर आरपीएफ टीम सक्रिय हुई और सोमवार रात मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्षेत्रीय आरपीएफ टीम इसके बाद भी इस मामले को छिपाए बैठी रही और जानकारी देने से बचती रही। मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाना प्रभारी विनीत कुमार का कहना था कि वह अवकाश पर हैं, मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि सूत्रों का कहना है कि आरपीएफ ने माना है कि मुजफ्फरनगर से चलने के पंद्रह मिनट बाद खतौली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यह घटना हुई है। ट्रेन के सी-7 कोच में दो सीटों के बीच का एक शीशा पत्थर लगने से टूटा है। किसी यात्री को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

- कोट
घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रेन में अंदर व बाहर सीसीटीवी लगे रहते हैं उनको देखने के लिए विवेचक को भेजा है। फुटेज में दिखाई देने वाले आरोपियों की आयु को मद्देनजर रखकर कार्रवाई कराई जाएगी - प्रियंका शर्मा, कमांडेंट आरपीएफ दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें