फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव कुटबा में फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में बुधवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। गांव कुटबा निवासी चंचल कुमार ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह और उसका भाई आयुष बुधवार रात नौ बजे गांव कुटबा-कुटबी स्थित लाइब्रेरी से पढ़कर निकल रहे थे। जब वह लाइब्रेरी के गेट के पास पहुंचे तो गांव के ही जयकुमार उर्फ कुक्कू ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में करीब दो वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें