फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर शव रख कर जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। दो सगे भाइयों की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद बुधवार को दोनों मृतकों के शव गांव दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर रख कर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद व 20, 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



मंगलवार को रामराज के गांव रहड़वा निवासी दो सगे भाइयों सुमित व अमन की गांव देवल के पास रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई थी। बुधवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव देवल के पास दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित गंग नहर पुल पर दोनों शव रखकर चार घंटे तक जाम लगाया था।

जाम के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हाइवे जाम करने पर थाना रामराज में तैनात उप निरीक्षक देवकी नन्दन ने 15 लोगों प्रदीप, अनुज, नगद राम, गुड्डू, सोनू, जसबीर, वीर पाल, अमरीश, बंटी, कपिल, जोनी, देवेंद्र, दर्शन, अरुण, उपकार निवासीगण रहड़वा व हुसैनपुर को नामजद व 20, 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मार्ग अवरुद्ध करना व आमजन व वाहन चालकों के साथ गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू होने जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने कहा कि अधिकारियों के आदेश पर रामराज थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें