फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में एक मुजफ्फरनगर और दूसरा सहारनपुर का रहने वाला
विज्ञापन

13 अगस्त को गंगा विहार स्थित शगुन बैंक्वेट हाल में किया था कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक मुजफ्फरनगर और दूसरा सहारनपुर का रहने वाला है। उप्र विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की है।

नई मंडी कोतवाली के जेल चौकी प्रभारी जेपी सिंह ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 13 अगस्त को गंगा विहार स्थित शगुन बैंक्वेट हाल में चंडीगढ़ के इसाई धर्म गुरुओं द्वारा बड़ी एलईडी लगाकर धार्मिक फिल्म दिखाई जा रही थी। ईसाई धर्म का प्रचार करने, गंभीर रोगों से रोग मुक्त करने और अन्य लालच देकर दो लोग धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। करीब 200 लोग सोफा और कुर्सी पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को बताया कि जा रहा था कि ईसाई धर्म सरकारी नौकरी लगवा देता है। धन की कमी भी नहीं होने देता। इस धर्म को अपना सकते हो। धर्म प्रसारण की मुजफ्फरनगर में पहली शाखा खोली है। दोनों लोगों ने अपने नाम एटूजेड रोड नई मंडी निवासी देवेंद्र कुमार और सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ के गांव बिहारी निवासी सुशील बताया। दोनों आरोपी कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं दिखा सके। जांच पड़ताल में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कराने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें