फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली, पंजाब के लिए खास ... जिपंस के पति सहित दो पर 12.5 लाख की ठगी का मुकदमा

Fri, 26 Jan 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नीट की परीक्षा में पास कराने के नाम पर लिए गए थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। खामपुर जिला पंचायत सदस्य पति व उनके साथी के खिलाफ नीट की परीक्षा में पास कराने के नाम पर 12.5 लाख की धोखाधड़ी के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी महिला निगार मलिक, हाल निवासी कुनाल काॅलोनी, मुड़िया कलां लुधियाना पंजाब ने मुकदमा दर्ज कराया कि सात मई 2023 को वह अपनी बेटी को लुधियाना केंद्र पर एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए नीट की परीक्षा दिलाने गई थी। वहां गांव खामपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य तहसीन बानो के पति सईदुज्जमा व दिल्ली निवासी डाॅ. शमशुद्दीन मिले। दोनोंं ने 30 लाख रुपये में नीट की परीक्षा पास कराकर मौलाना आजाद काॅलेज दिल्ली में दाखिला कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने देवर मोहसिन के माध्यम से दोनों को 5- 5 लाख के दो चेक व ढाई लाख रुपये नगद दिए। 11 मई 2023 को उनकी पुत्री को दिल्ली बुला कर उसके फर्जी उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करवा कर पहली वाली उत्तर पुस्तिका को बदलवाने की बात कही। बकाया रकम जल्द देने को कहा। रिजल्ट में उनकी बेटी फेल हो गई, तब दोनों ने संशोधित रिजल्ट आने की बात कही। दस लाख के चेक कैश करा लिए गए थे। पीड़िता अपने देवर के साथ सईदुज्जमा के घर रुपये मांगने गई तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने अदालत के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य पति सईदुज्जमा व डाॅ. शमशुद्दीन के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु करना बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें