पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मल्हूपुरा निवासी तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूूपुरा में रहने वाले जुल्फुकार, शमशाद व साजिद अपने आवास पर ही डेयरी का संचालन करते हैं। तीनों पर पशुओं का गोबर मोहल्ले की सड़कों और नाली में बहाने का आरोप लगाते हुए मोहल्लावासियों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। कहा था कि मोहल्ले में बीमारियों फैलने की आशंका बनी हैं। नगर पालिका की ओर से पूर्व मेें अर्थदंड के लिए नोटिस जारी किया था। मगर, आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस और नगर पालिका टीम को साथ लेकर मल्हूपुरा में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे।