फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह लोगों पर पुलिस ने किया प्रलोभन देने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
खतौली में रुपये व शराब बाटकर प्रलोभन देने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया चालान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली उप चुनाव
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार की रात दयालपुरम और दीपचंद मंडी में मारा छापा
रुपये और शराब बांटे थे आरोपी, गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक बताए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उपचुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। शनिवार की रात पुलिस ने दयालपुरम और दीपचंद मंडी में छापा मारा। दयालपुरम में वोट के लिए रुपये का प्रलोभन देने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। दीपचंद मंडी में चार व्यक्तियों को शराब बांटने के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए प्रलोभन देने का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। आरोपी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक बताए गए हैं।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दयालपुरम में छापा मारा। पुलिस टीम ने यहां कर्मवीर सिंह और सुखवीर सिंह निवासी मिलक लच्छी, थाना बिशरख, जनपद गौतमबुद्धनगर की तलाशी ली। उनके पास से 51 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोप है कि दोनों प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए रुपये बांट रहे थे। इनके पास से डायरी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दीपचंद मंडी में छापा मारा। यहां से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। चारों व्यक्ति प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए शराब का प्रलोभन देकर शराब बांट रहे थे। पकड़े गए चारों व्यक्तियों ने अपने नाम अमित कुमार निवासी दीपचंद मंडी, पुनीत कसाना निवासी महमूदपुर थाना टीला मोड़ गाजियाबाद, अरुण निवासी इलायचीपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, गौतम निवासी जावली थाना टीला मोड़ गाजियाबाद बताया है। सभी के खिलाफ 171एच/188 की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक है। पुलिस सभी को मुजफ्फरनगर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
पकड़े गए आरोपियों को पुलिस पहले एसडीएम कोर्ट लेकर पहुंची। काफी देर बाद यहां से गाड़ी में बैठाकर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए मुजफ्फरनगर ले गई। आरोपियों को तहसील से ले जाने का रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें