फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नोएडा जेल के बंदीरक्षक-परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

महिला थाने में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नोएडा जेल में तैनात बंदी रक्षक और उसके तीन परिजनों के खिलाफ महिला थाने में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। आरोप हैं कि 25 लाख की मांग करते हुए ससुराल में विवाहिता की पिटाई की जाती थी। किसी तरह भागकर मायके पहुंची विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की थी।
खालापार निवासी आबिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी सना की शादी जून वर्ष 2020 में कस्सावान निवासी इस्माइल के साथ 20 लाख रुपये खर्च कर की थी। इस्माइल नोएडा जेल में बंदी रक्षक है। ससुराल में सास मुसर्रत, देवर इशहाक व ननद फातिमा रहती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ससुराल वालों की मांग पर विवाहिता के पिता ने पांच लाख नगद दिए और पांच खाते में जमा किए थे। यह रकम तीन माह बाद ही देवर ने विवाहिता को बैंक में ले जाकर निकलवा लिए थे। दस तोला सोने का जेवर भी देवर ने गिरवी रख दिया। आरोप है कि देवर, ननद ने कमरे में बंद कर विवाहिता के कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। पति ने भी 25 लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाया। प्रताड़ना से बचने के लिए किसी तरह विवाहिता ससुराल से बचकर मायके जा पहुंची। पुलिस अधिकारियों और महिला थाने में शिकायत की। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति इस्माइल, मुसर्रत सास, देवर इशहाक, ननद फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें