फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौ लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एक व्यक्ति ने नौ लोगों पर अपने भाई पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अंती निवासी राहुल ने बताया कि उसका भाई मनफोड़ा वाले रास्ते से गांव अंती आया था। रास्ते में उसे मुर्सलीन सहित अन्य आठ लोगों ने घेर लिया। उसके भाई पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुर्सलीन सहित नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मुर्सलीन को हिरासत में लेकर उसका चालन कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से शाहिद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई साजिद उसकी बहन जुबेदा के पास रहकर पढ़ाई करता है। अंती गन्ना सेंटर के पास गन्ने की ट्राली की साजिद की बाइक से साइड लग गई थी। इसी बात को लेकर गन्ने ट्राली वाले गौरव व राहुल से कहासुनी हो गई थी। गौरव व राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसकी तहरीर थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने नहीं ली। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें