फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोबिल ऑयल के गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
28 मई को मोबिल ऑयल के अवैध गोदाम में लगी थी आग
विज्ञापन

एएसआई जय किशोर सैनी सहित चार दमकल कर्मी झुलस गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक माह पहले मोबिल ऑयल के अवैध गोदाम में लगी आग के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया हैं। बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी ने गोदाम मालिक फरमान सिद्दीकी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
चरथावल मार्ग पर फरमान सिद्दीकी के वेस्ट मोबिल ऑयल एकत्र करने के गोदाम में रखे दर्जनों ड्रमों में 28 मई की सुबह आग लग गई थी। आग बुझाते समय मोबिल ऑयल से भरा एक ड्रम फट गया था। इसमें एएसआई जय किशोर सैनी, लीड फायर मैन तरुण, धर्मेंद्र व प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को दमकल अधिकारी से तहरीर लेकर गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। मगर, दमकल विभाग अधिकारियों ने तहरीर नहीं दी थी। सहायक पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

अब इस मामले में शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी मानवेंद्र भाटी ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें गोदाम में बिना किसी विधिक अधिकार पत्र तथा एनओसी के अति ज्वलनशील पट्रोलियम पदार्थ का भंडारण करने का आरोप है। फरमान ने ड्रमों की सही संख्या नहीं बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें