फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाणगंगा को प्रदूषित करने वाली उत्तराखंड की डिस्टलरी के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण अधिकारी ने भोपा थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बाणगंगा में छोड़े गए प्रदूषित जल के मामले में उत्तराखंड के लक्सर की डिस्टलरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह की ओर से भोपा थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित बाणगंगा में लगभग आठ दिन पहले उत्तराखंड क्षेत्र से डिस्टलरी ने प्रदूषित पानी छोड़ा था। मामले की गूंज लखनऊ और देहरादून तक हुई। साधु-संतों, श्रद्धालुओं ने दूषित पानी छोड़ने वाली डिस्टलरी के विरुद्ध रिपोर्ट कराने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषित जल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने उत्तराखंड की लक्सर की डिस्टलरी के विरुद्ध दूषित पानी छोड़ने और दूषित पानी से जलीय जीवों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पहले भी हुआ था मुकदमा, लग गई थी एफआर
पहले भी लक्सर की इस डिस्टलरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले में 10 मार्च 2019 में एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें