फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 50 किसानों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अगस्त को भोपा गंगनहर पुल पर किया था चक्का जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। किसानों के मुद्दे पर चक्का जाम करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर सहित 50 किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि गंगनहर पुल पर हथियार लेकर जाम लगाया गया था। पुलिस प्रशासन और विद्युत निगम के खिलाफ नारे लगाए थे।
भोपा थाने के एसआई सुमित कुमार की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चक्का जाम को लेकर पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, पवन त्यागी, श्रवण कुमार, वाजिद राजा, हबीब अहमद, कमांडो वर्मा, हाजी अब्बास, सलीम बाबू, अजय त्यागी, शहजाद, नौशाद, इंतजार, संजय, जितेंद्र, राशिद, सौरभ, अभी, आशीष, फरमान सहित लगभग 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि गंगनहर पुल पर हथियार लेकर जाम लगाया गया था, जिससे एंबुलेंस, स्कूल के बच्चे और शव के अंतिम संस्कार को शुकतीर्थ जा रहे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम लगाने वालों ने जहां पुलिस प्रशासन और विद्युत निगम के विरुद्ध अशोभनीय नारे लगाए थे। आक्रामक भाषण बाजी करते हुए लोगों को उकसाया भी था। सीओ भोपा देववृत्त वाजेपयी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें