फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - तीन माह से नहीं मिल रहा गोशालाओं के केयरटेकरों का मानदेय

Wed, 10 Apr 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भूसा खरीदारी करने को अग्रिम धनराशि दिलाए जाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गोशालाओं में कार्य करने वाले केयरटेकरों का तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से केयरटेकर तथा ग्राम सचिव परेशान हैं। ग्राम सचिवों ने बीडीओ को पत्र देकर केयरटेकरों का मानदेय दिलाए जाने के साथ ही गोशालाओं के लिए भूसा खरीदारी करने को अग्रिम धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम सचिवों ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ब्लाॅक क्षेत्र में अस्थायी आठ गोशालाएं संचालित हैं। प्रतिवर्ष रबी की फसल कटने से पहले गोशालाओं को भूसा क्रय करने के लिए अग्रिम धनराशि दी जाती है। वर्तमान समय में रबी की फसल का एक सप्ताह में कटान प्रारंभ हो जाएगा। ग्राम सचिवों ने भूसा संग्रह करने के लिए अग्रिम धनराशि दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि बाद में भूसे के दाम बढ़ जाएंगे तथा बढ़ी दरों पर ही बाजार से भूसा खरीदना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने गोशालाओं में कार्य करने वाले लोगों काे मानदेय दिलाएं जाने की मांग करते हुए कहा कि उनका मानदेय नहीं मिलने से केयर टेकरों तथा ग्राम सचिवों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ विशाखा सिंह ने ग्राम सचिवों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। पत्र देने वालों में सलमान कस्सार, दीपक शर्मा, दीपक ध्रुव, अरुण कुमार, अवधेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें