फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में खरड़ गांव निवासी सोनी वर्मा, बाला (60) और सरोज (26) शामिल हैं। सोनी वर्मा अपनी कार से शामली से अपने गांव खरड़ जा रहे थे। उनके साथ परिवार की बाला और सरोज भी थीं। फुगाना थाने के पास दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार सड़क पार कर रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। राहगीरों और दुकानदारों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। तीनों को तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें