फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना संगम विहार के देवली गांव निवासी तीन दोस्त 32 वर्षीय रवि, हैप्पी व मोहनदास कार से हरिद्वार गए थे। वापस आते समय नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंची। गोवर्धन होटल के पास आगे जा रहे बड़े वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार उससे टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन का चालक घटना के बार मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मंडी कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। घायलों से पुलिस ने जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि परिजनों ने आकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घायलों को भी परिजन साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें