हादसे में कार सवार तीन घायल
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव दयालपुरी के पास तेज रफ्तार कार डीसीएम से टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
बुढ़ाना रोड खतौली निवासी शराफत अपने दो साथियों यूसुफ और जावेद के साथ कार से बुढ़ाना जा रहा था। बृहस्पतिवार रात जब ये लोग रतनपुरी क्षेत्र के गांव दयालपुरी के पास पहुंचे, तो कार तेज गति के साथ सामने से आ रहे डीसीएम से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खतौली भेजा। जहां से शराफत और यूसुफ को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जबकि जावेद को छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।