सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत-खटीमा हाइवे पर दो दर्जन कार चालक स्टंट कर रहे थे। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई थी। पुलिस ने कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि रविवार दोपहर पानीपत-खटीमा हाइवे पर गांव निराना के पास बिट्टू के पुराने ईंट भट्टे के सामने कार चालक स्टंट कर रहे थे। जिसकी वीडियो वायरल हुई है। ये कार चालक मुजफ्फरनगर से जानसठ की ओर लगभग दो दर्जन गाड़ियों का काफिला लेकर जा रहे थे। इनके चालक गाड़ियों को तेजी व लापरवाही से चला रहे थे। खिड़की से बाहर निकलकर शोर शराबा कर रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 10 कार चालकों की कारों के नंबर नोट कर अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कार अज्ञात कार चालकों की तलाश में जुट गई है।