फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने कांवड़िये को मारी टक्कर, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव तिगाई के निकट कार चालक ने कांवड़ियें को टक्कर मार दी। इसमें कांवड़िया घायल हो गया। उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई। अन्य कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। उन्होंने घायल कांवड़िये को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के कटवारा सराया न्यू जैली साउथ निवासी अरुण (24) अपने साथी विशाल, राहुल, निखिल, उज्ज्वल, गोलू के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। गांव तिगाई रजबहे के समीप पीछे से तेज गति से आए कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। अरुण के साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें