फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मनोज की मौत के मामले में कार चालक और उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में देवबंद के बचीटी निवासी दिलखुश और उसका साथी उस्मान शामिल
विज्ञापन

दोनों ने सड़क हादसे के बाद मनोज के शव को फेंक दिया था रजबहे में
फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम स्कूटी सवार को दिए थे 50 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ा निवासी मनोज कुमार के शव को रजबहे में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक देवबंद के बचीटी निवासी दिलखुश और उसके साथी उस्मान को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हादसे की फोटो डिलीट करने की एवज में एक स्कूटी सवार को 50 हजार रुपये भी दिए थे। पुलिस की पूछताछ आरोपी कार चालक ने यह खुलासा किया है।
22 जून को सहारनपुर हाइवे स्थित गांव रामपुर में कार से टक्कर लगने के बाद गांव बसेड़ा निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए उसके शव को कार चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर रजबहे में फेंक दिया था। छपार थाना पुलिस ने रविवार को कार चालक सहारनपुर के देवबंद के बचीटी निवासी दिलखुश और उसके साथी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दिलखुश ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से रोहाना जा रहा था। रास्ते में उसकी कार से युवक मनोज को टक्कर लग गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। वह घायल मनोज को अपनी कार में लेकर जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। मगर, रास्ते में ही मनोज की मौत हो गई थी। इसकी वजह से वह घबरा गया।

इसी दौरान उसके पीछे एक स्कूटी सवार आया। स्कूटी सवार ने उन्हें कहा कि उसके पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो है, अगर वह उसे 50 हजार रुपये देगा तो सभी वीडियाे और फोटो डिलीट कर देगा। दिलखुश ने बताया कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस ना होने के चलते वह घबरा गया। इसके बाद उसने गांव से अपने साथी उस्मान को पूरी बात बताकर 50 हजार रुपये मंगाए और स्कूटी सवार को दिए।
विज्ञापन


दिलखुश ने बताया कि पैसे लेने के बाद स्कूटी सवार ने उन्हें कहा कि उसने सभी वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए है। अब वह लाश को कहीं सुनसान जगह छिपा दें, वह पुलिस को कुछ नहीं बताएगा। इसके बाद स्कूटी सवार चला गया और दिलखुश और उसके साथी उस्मान ने चरथावल क्षेत्र में एक सुनसान जगह रजबहे में मनोज के शव को फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें