फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, दो घायल

विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार, दो घायल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, दो घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गए।
पंजाब के मोहाली का रहने वाला अमित (31) अपने साथी सचिन (29) के साथ मोहाली से मेरठ जा रहा था। शुक्रवार रात मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय गांव के पास एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना में कार चालक व उसका साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घटना की तहरीर घायल अमित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना फुगाना में दी है। उधर, बुढ़ाना के फुगाना पुलिस ने खरड़ गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि खरड़ निवासी अनिल किसी मामले में न्यायालय में गैरहाजिर चल रहा था। उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अनिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें