फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए : धर्मेंद्र मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से लखनऊ में मुलाकात की। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि निजी नलकूपों में मीटर लगाए जाने से किसानों में रोष है। सरकार के घोषणा पत्र में किसानों को फ्री बिजली दिए जाने के वादे का भी मजाक है। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल सामान्य योजना के कनेक्शन का सामान निर्गत किए जाने, विद्युत उपकेंद्रों एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने, गलत बिजली बिल दिए जाने आदि समस्याओं पर चर्चा की। प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि एलएमवी 5 के अंतर्गत निजी नलकूपों के संयोजनों की बिलिंग अनमीर्टड निर्धारित दरों पर ही की जाएगी। किसानों के भ्रम दूर करने के लिए सभी कंपनियों को आदेशित किया जाएगा। प्रदेश में जर्जर तार एवं क्षमता वृद्धि के लिए तीन माह में सरकार की योजना के माध्यम से कार्य कराए जाने सुनिश्चित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में समय सारणी के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती और खराबी की समस्या बनी ही रहती है। हवा चलने से लाइन में खराबी आना, उपकरण खराब होना और ट्रांसफार्मर में खराबी आना आम बात हो गई है और बिजली ट्रिपिंग किसानों की समस्या बनी रहती है। किसानों के बिल पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह शामिल रहे। बिजली विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि खेती के लिए निजी नलकूप कनेक्शन पर मीटर लगवाने के बाद भी किसानों पर बिजली बिल का बोझ नहीं बढ़ेगा। किसानों को मीटर रीडिंग के हिसाब से बिजली बिल का भुगतान नहीं करना होगा, बल्कि पहले से निर्धारित बिल ही उनसे लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें