फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली में कांवड़ के पास रखा मिला मांस, कांवड़ियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली में कांवड़ के पास रखा मिला मांस, कांवड़ियों का हंगामा
विज्ञापन




फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। नगर में घंटाघर के निकट कांवड़ के सामने प्लास्टिक के कट्टे में मांस का टुकड़ा रखा मिलने पर हंगामा हुआ। नाराज कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। देर रात हंगामा जारी है।

खतौली थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी कांवड़िया अभिनव और छोटू हरिद्वार से 111 लीटर गंगाजल और दौराला के गांव दशरथपुर निवासी यशु, निखिल और अंश भी 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से कांवड़ियां नगर में घंटाघर के निकट ठहरे हुए थे। अभिनव ने बताया कि वह शाम के समय आरती से पूर्व गंगनहर पर स्नान करने के लिए चले गए। जब वह स्नान कर लौटे तो उनकी कांवड़ के सामने एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा मिला, जिसमें मांस का टुकड़ा था।

यह देख कर कांवड़ियों ने हंगामा शुरु कर जाम लगा दिया। हंगामा होता देख उनके पास हिंदू संगठनों से जुडे कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

सीओ खतौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा बुझाना शुरू किया। लेकिन इसी दौरान कावड़ियों के परिजन व गांव से लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने खतौली में घंटाघर के पास एक तरफ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खडी की है। दूसरी तरफ मार्ग पर कांवड़ियां मौजूद है। मार्ग पर जाम लगा है। सीओ खतौली राम आशीष यादव पुलिस बल के साथ मौजूद है। कांवड़ियां कार्रवाई की मांग पर अड़े है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें