खतौली। राजस्थान के जालोर में अनुसूचित समाज के छात्र की मौत के मामले में कसबे में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित अनुसूचित समाज के लोगों ने छात्र की मौत पर रोष जताया। अलकनंदा गंगनहर पुल से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गंगनहर से शुरू होकर इंदिरा मूर्ति, घंटाघर, बसंत सिनेमा मोड़, जानसठ तिराहा से आगे थाने के सामने बनी बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर संपंन हुआ। कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दानिश सिद्दीकी, आदिल मंजूर, रामपाल, दिनेश कुमार, महबूब राठी, मोनू कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद