तुलसी पार्क में शहीद प्रशांत के चित्र पर श्रद्वाजलि देते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीद प्रशांत शर्मा की बरसी पर निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरनगर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रशांत शर्मा की पहली बरसी पर युवाओं एवं उनके परिजनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
29 अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी प्रशांत शर्मा शहीद हो गए थे। सरकार ने उनके नाम पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया था और 50 लाख की सहायता राशि का चेक जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके परिजनों को सौंपा गया था। आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी परिवार में किसी को नौकरी नहीं दी गई। शहीद प्रशांत शर्मा कि पहली बरसी पर बुढ़ाना मोड़ से कैंडल मार्च शिव चौक स्थित तुलसी पार्क तक निकाला गया। कैंडल मार्च निकालकर शहीद प्रशांत शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई और युवाओं ने शहीद प्रशांत शर्मा अमर रहे वंदेमातरम् आदि नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकालने वालों में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। तुलसी पार्क शहीद प्रशांत शर्मा के भाई विक्की शर्मा, टिंकू शर्मा, पूर्व प्रधान सत्येंद्र बालियान, बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।