फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नीट की परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को किराए में मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नीट की परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में किराए में पचास प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में 21 व 22 जून को नीट की परीक्षा होगी। इसमें दूर-दराज जनपदों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। इन परीक्षार्थियों को रोडवेज बस में आने पर पचास प्रतिशत किराए में छूट देने के आदेश परिवहन निगम मुख्यालय ने जारी किए हैं। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि किराए में छूट के लिए रोडवेज बसों के परिचालकों को आदेश दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को किराए में पचास प्रतिशत की छूट दी गई थी। परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र की फोटो परिचालक को देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें