फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रचार का शोर-शराबा खत्म, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंक दी ताकत
विज्ञापन

रूठे लोगों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश हुई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में निकाय चुनाव के प्रचार का शोर-शराबा खत्म हो गया। आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। रूठे लोगों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश हुई। बारिश के बावजूद निकायों में जुलूस निकाले गए। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

मंगलवार को बारिश के बावजूद निकाय चुनाव के प्रचार अभियान ने खूब जोर पकड़ा। मुजफ्फरनगर शहर पालिका, खतौली, जानसठ, बुढ़ाना, पुरकाजी, शाहपुर, सिसौली, भोकरहेड़ी, मीरापुर और चरथावल में प्रत्याशियों ने जनता से वायदे किए। जीत के बाद विकास कराने का भरोसा दिया। बारिश के बावजूद कई कसबों में प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकालकर वोट मांगे गए। लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर भी वोट मांगे। शाम करीब छह बजे प्रचार थम गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में गश्त की। लोगों से आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से रवाना होंगे मतदान कर्मचारी

निकाय चुनाव के लिए जिले में चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मुजफ्फरनगर सदर, पुरकाजी और चरथावल निकाय के लिए कूकड़ा मंडी से टीम रवाना होंगी। मीरापुर, जानसठ और भोकरहेड़ी नगर पंचायत के लिए डीएवी जानसठ, सिसौली, बुढ़ाना और शाहपुर नगर पंचायत के लिए बुढ़ाना और खतौली के लिए कबूल सिंह इंटर कॉलेज खतौली से मतदान कर्मचारी रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें