निर्वाचक नामावली में संशोधन को लेकर 1 अगस्त से चलने वाले अभियान की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के नाम को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए एक अगस्त से अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
मंगलवार को तहसील कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तपन कुमार मिश्रा ने बैठक करके उन्हें अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी एक अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर फार्म 6बी भरकर उसे एप पर डालेंगे। इस दौरान मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार कार्ड एकत्र करके उनको डिजीटाइज्ड किया जाएगा। इसके बाद सात और 21 अगस्त को मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिनमें बीएलओ मतदाताओं से 6बी फार्म भरवाएंगे। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए नवीनतम फार्म-6, अपमार्जन के लिए फार्म 7 एवं नाम संशोधन व डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने के लिए फार्म-8 भरवाए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह निर्वाचक नामावली को तुष्टि रहित व शुद्ध बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपने सहयोग प्रदान करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सहयोग करने का आह्वान किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से डॉ. उपेंद्र गुर्जर व रणवीर सिंह, कांग्रेस के नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी व राहत खलील, बसपा से डॉ. सुभाष चंद्रा व प्रदीप और जनसत्ता पार्टी से जाहिर हसन आदि मौजूद रहे।