मुजफ्फरनगर। सर्राफा व्यवसाय पर लागू उत्पादन कर समाप्त करने की मांग को लेकर सर्राफा एसोसिएशन का आंदोलन जारी है। व्यापारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया है।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि सरकार इस कदम से व्यापारी एक्साइज के फंदे में होगा। इससे पहले व्यापारी गोल्ड कंट्रोल के दौरान उत्पीड़न झेल चुके हैं। गोल्ड ज्वैलरी बनाने वाले 90 प्रतिशत कारीगर अनपढ़ और अशिक्षित हैं। ज्ञापन में व्यापारियों ने कई बिंदु उठाए हैं और टैक्स का विरोध किया है।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मूलचंद सर्राफ, स्वराज वर्मा, अनिमेष वर्मा, राहुल वर्मा, अभिषेक, विनय वर्मा, अशोक वर्मा, सुनील कुुमार वर्मा, ब्रजभूषण सर्राफ आदि शामिल रहे।