फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कस्तूरबा विद्यालय में इंटर की पढ़ाई के लिए भवन तैयार

Tue, 23 May 2023 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली के तिगाई गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की नई बिल्डिंग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अब इंटरमीडिएट की छात्राएं भी पढ़ाई कर सकेंगीं। जिले के तिगाई गांव में कक्षा 12 तक की छात्राओं के लिए नया भवन तैयार किया गया है। नए भवन में सौ छात्राओं के लिए 25 कमरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन


खतौली क्षेत्र के तिगाई गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अब तक केवल कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं ही रहकर पढ़ाई किया करतीं थीं, लेकिन अब नौ से 12 तक की छात्राओं भी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर सकेंगीं। सौ छात्राओं के लिए नया भवन तैयार किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ज्याेति प्रकाश तिवारी ने बताया कि भवन में 13 नीचे और 12 कमरे ऊपर तैयार किए गए हैं। एक कमरे में चार बेड की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में सौ छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि अभी भवन का लोकार्पण होना है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की भी सौ छात्राएं आवासीय विद्यालय में ही रहती हैं। यह भवन करीब एक करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें