फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से अपना झंडा बनाएं और उसके नेतृत्व में राजनीति करें : राणा

विज्ञापन
3-रतनपुरी में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में मौजूद राजपूत समाज के लोग
विज्ञापन
क्षत्रिय महासम्मेलन में राजपूत समाज की एकजुटता पर जोर दिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक ठाकुर शेरसिंह राणा ने कहा कि राजपूत समाज की एकजुटता के अभाव के कारण विभिन्न सरकारें अनदेखी करती चली आ रही हैं। जिस समाज ने वर्तमान में लोकतंत्र के प्रभावशाली हथियार वोटिंग मशीन को बखूबी चलाना सीख लिया, वहीं सत्ता का असली हकदार बना हैं। हम सभी एकजुट होकर अपना एक झंडा बनाएं और उसके नेतृत्व में राजनीति करें तो अवश्य ही सफल होंगे।
श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी के प्रांगण में क्षत्रिय महासम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर दिया। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा ने कहा कि अपना शीश कटाकर इस मातृभूमि की रक्षा करने वाले राजपूत ही थे। हम अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करते हुए अपने आपको पहचानें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व महा सम्मेलन के आयोजक मनोज राणा ने आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूटयूब सिंगर डीके ठाकुर और विक्रांत ठाकुर पारसी ने राजपूतों के बलिदान की गौरवगाथा को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान शेर सिंह राणा ने रतनपुरी निवासी संजू सोम को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में विधान सभा संयोजक करनी सेना अंकुश सोम, सिंगर चित्रा ठाकुर, सलावा प्रधान बंटी सोम, ठाकुर सुधीश पुंडीर, राधे ठाकुर, कपिल पारसी, युधिष्ठिर सिंह, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, तरसपाल सिंह, चरतू सिंह सोम, कार्यक्रम संयोजक मनोज राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार मैनेजर कपसाड़ और संचालन मास्टर आदेश सोम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें