मंसूरपुर के गांव दुधाहेड़ी में वॉलीबाल टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथिगण।
- फोटो : KHATAULI
वॉलीबाल में भैंसी ने रुड़की को हराया
मंसूरपर। गांव दुधाहेड़ी के इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय पुलवामा शहीद मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रुड़की की टीम ने जभीरण की टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भैंसी की टीम ने राज राइफल्स को हराया। फाइनल मुकाबले में भैंसी की टीम ने रुड़की की टीम को दो मैच से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। भैंसी के खिलाड़ी रोबिन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। रुड़की के खिलाड़ी रामपाल को बेस्ट एंटरटेनर का खिताब दिया गया। आयोजन में संजीव राठी, जयंत चौधरी, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल, विकास बालियान, अशोक राठी, सचिन कुमार, सोकेंद्र राठी, पप्पू, आकाश राठी, अभिषेक राठी आदि का सहयोग रहा।