कुल्हेड़ी में ट्राफी पाकर गद्गद हुए खिलाड़ी: संवाद
- चरथावल विधायक पंकज मलिक ने किए पुरस्कार वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
(फोटो)
चरथावल। कुल्हेड़ी में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बुढ़ाना की टीम ने बंतीखेड़ा का हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार और नकदी प्रदान कर सम्मानित किया।
गांव में राणा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिले के अलावा आसपास जनपदों की टीमों ने शिरकत की। फाइनल मुकाबला बुढ़ाना और बंतीखेड़ा के बीच खेला गया। दमदार और रोचक मुकाबले में बुढ़ाना की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त दी। हरियाणा से भी टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पंकज मलिक ने पुरस्कार और ट्रॉफी वितरित किए। उन्होंने कहा उन्होंने कहा खेल भावनाओं से सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है। इससे हर वर्ग के बीच दूरियां खत्म होती है।
गांव में टूर्नामेंट का आयोजन परस्पर सौहार्द का कार्य करेगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते कहा कुछ राजनीतिक पार्टियां हिंदू मुस्लिमों को लड़ाना चाहते है। हरियाणा में हर समाज के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। वहां कुछ लोग दंगा कराना चाहते थे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन, अहताशाम राणा, आलम त्यागी, शहजाद राणा, जुनेद राणा, शोएब राव, मनववर, मुजीब राणा, कोच साबिर आदि मौजूद रहे।